राजस्थान का बेटा भारत के खिलाफ करेगा डेब्यू? कौन हैं जय मूंदड़ा? पढ़ाई के लिए जाकर बन गए आयरलैंड में क्रिकेटर
Jai Moondra: भारतीय क्रिकेट के नक्शे से दूर आयरलैंड से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने राजस्थान के एक छोटे से जिले टोंक को वैश्विक सुर्खियों में ला दिया है। टोंक के रहने वाले 28 वर्षीय तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा को आयरलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
जय मूंदड़ा अब बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी जन्मभूमि और दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीम इंडिया के खिलाफ एक बिल्कुल नई जर्सी में मैदान पर उतरना जय के लिए बेहद अनोखा और ऐतिहासिक पल होगा।

पढ़ाई करने गए थे आयरलैंड और बन गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (Jai Moondra)
जय मूंदड़ा की यह पूरी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह बेहद जादुई और युवाओं को प्रेरित करने वाली है। साल 2021 में जय भारत से एक स्टूडेंट वीजा पर एमटेक (M.Tech) की उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आयरलैंड की राजधानी डबलिन गए थे, ताकि वे अपने कॉपोर्रेट करियर को एक नई ऊंचाई दे सकें।
डबलिन में अपनी पढ़ाई और फिर बाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करने के साथ-साथ जय ने क्रिकेट के प्रति अपने बचपन के जुनून को कभी मरने नहीं दिया। उन्होंने वहां के प्रसिद्ध लेइनस्टर क्रिकेट क्लब की तरफ से स्थानीय घरेलू टूर्नामेंट्स में अपनी धारदार और आक्रामक तेज गेंदबाजी से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
साल 2025 में मिली नागरिकता
घरेलू स्तर पर लगातार विकेट चटकाने और निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का इनाम उन्हें बहुत जल्द मिला। साल 2025 में आयरलैंड की नागरिकता मिलने के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रास्ता साफ हो गया। अब आयरलैंड के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू व्हाइट ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना है।
मुख्य प्लेयर्स की अनुपस्थिति में जय मूंदड़ा
इस समय आयरलैंड की टीम मार्क अडायर और जोश लिटिल जैसे अपने पांच प्रमुख चोटिल तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति से जूझ रही है। ऐसे संकट के समय में कप्तान लॉर्कन टकर की अगुवाई वाली युवा आयरिश टीम के पास जय मूंदड़ा के रूप में एक बेहद सटीक, आक्रामक और न प्रेडिक्ट होने वाला बेहतरीन स्विंग गेंदबाज मौजूद है।
टोंक में Jai Moondra की मां और बहन ने बांटी मिठाइयां
जय मूंदड़ा के आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम में चुने जाने की खबर जैसे ही राजस्थान के टोंक में उनके घर पहुंची, पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया। जय की माता विद्या मूंदड़ा और उनकी छोटी बहन मानसी मूंदड़ा की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने पड़ोसियों को मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications