Delhi Weather Updates: शांत हुई यमुना लेकिन अब लोगों को सांपों से खतरा, हेल्पलाइन नंबर जारी

Delhi Weather Updates: देश का दिल यानी कि दिल्ली इस वक्त बाढ़ के शिकंजे में हैं, हालांकि हालात पहले से सुधरे हैं और इस वक्त यमुना के तेवर शांत पड़ गए हैं और वो खतरे के निशान से नीचे आ गई है। आज सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक उसका वॉटर लेवल 205.25 मीटर यानी कि डेंजर मार्क के नीचे दर्ज किया गया, मालूम हो कि डेंजर मार्क 205.33 मीटर है। पानी के कम होने की वजह हथिनी कुंड बैराज से वाटर सप्लाई का धीरे होना है। उम्मीद की जा रही है कि आज दोपहर बाद स्थिति और भी सुधरेगी।

yamuna

हालात पहले से सुधर रहे हैं लेकिन अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से रोडवेज की दिल्ली सेवा अभी चालू नहीं हुई है। जिसकी वजह से लोगों को आनेजाने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल दिल्‍ली के तीनों पावर प्लांट चालू हो गए हैं जिससे पीने की पानी की समस्या खत्म हो गई है लेकिन बाढ़ की वजह से अब बीमारियों और सांपों का खतरा बढ़ गया है। राहत शिविरों के आस-पास कई जगहों पर विषैले सापों को देखा गया है तो वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब लोग स्कीन , डायरिया और फंगस जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

Recommended Video

    Delhi Weather Updates: शांत हुई यमुना लेकिन अब लोगों को सांपों से खतरा

    फिलहाल लोगों की हेल्प के लिए दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800118600 भी जारी किया है, जिस पर प्रभावित इलाके के लोग फोन करके मदद मांग सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो आज और कल दिल्ली में बेहद मामूली बारिश हो सकती है लेकिन शुक्रवार से फिर से बारिश में तेजी आएगी और फिर अगले तीन दिनों तक यहां पर बरसात होगी।

    अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस

    आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 128 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 133 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 153 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -138 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 123 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 144 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।

    आज यहां होगी बारिश

    दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी , राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी है। हिमाचल और कश्मीर में भी भारी बारिश की आशंका है तो वहीं दक्षिण के राज्यों में भी तगड़ी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+