Delhi Ka Mausam: 'कम नहीं हो रहा यमुना का गुस्सा लेकिन वजीराबाद वाटर प्लांट चालू', Yellow Alert जारी

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। भारी बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से दिल्ली के कई इलाके जलमग्न है। हालांकि पहले की तुलना में यमुना का पानी थोड़ा कम हुआ है लेकिन अभी भी वो खतरे के निशान से ऊपर ही बह रही है। बता दें कि अभी यमुना का स्तर 205.94 मीटर है, जबकि डेंजर मार्क 205.33 मीटर है।

Delhi Ka Mausam

इसलिए अभी भी दिल्लीवासी आने-जाने की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रभावित एरिया के स्कूल-कॉलेज बंद हैं। प्रशासन पूरी तरह से राहत और बचाव कार्य में जुटा है। वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी अब सही हो गया है, जिसके कारण पीने के पानी का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है।

'वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ने भी काम करना शुरू कर दिया है, डीजेबी को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

हल्की और मध्यम बारिश होने की आशंका

लेकिन मौसम विभाग का ताजा अपडेट डराने वाला है, आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। जो निश्चित तौर पर परेशान करने वाली खबर है क्योंकि बारिश की वजह से प्रभावित इलाकों में फिर से वाटर लेवल बढ़ जाएगा। आईएमडी ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली और आस-पास इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

यहां के प्रदूषण में काफी सुधार

आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 123 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 131 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 153 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -131 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 122 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 143 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।

कुमाऊं एरिया में ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी , राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम में बारिश के लिए अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के कुमाऊं एरिया में ऑरेंज और गढ़वाल एरिया में येलो अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+