Delhi Weather: दिल्ली में बरसेंगे बादल, प्रदूषण में थोड़ा सुधार, जानिए IMD का अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त ठंड बढ़ गई है, हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इस वक्त वहां बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है।

Delhi ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी और उसके आस-पास इलाके में आज भी बारिश की संभावना है तो वहीं नोएडा-गाजिबाद में बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा

आईएमडी का कहना है कि आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा शुक्रवार से मौसम सुधरेगा। हालांकि बारिश के कारण जहां सर्दी बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण में कमी आई है, हालांकि दिल्ली में अभी भी प्रदूषण गंभीर श्रेणी में ही है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज भी यहां का AQI 300 के पार ही चल रहा है जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 312 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 332 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 323 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -311 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 323 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 321 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर तमिलनाडु में आज हल्की बारिश के आसार हैं जबकि कर्नाटक और आंध्रा के कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है।

महाराष्ट्र में बारिश के लिए आज भी येलो अलर्ट जारी

कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश के लिए आज भी येलो अलर्ट जारी है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई और असम-मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+