Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में अभी और पड़ेगी भयंकर ठंड, IMD का ताजा अपडेट डराने वाला

Delhi Weather News in Hindi: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत हाड़कंपाने वाली सर्दी की मार सह रहा है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, ऐसे में भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट बेहद ही डराने वाला है।

Delhi ka Mausam:

आईएमडी ने कहा कि 24 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक दिल्ली और आस-पास के इलाके में घना कोहरा देखने को मिलेगा और भीषण सर्दी पड़ेगी क्योंकि इसके पीछे कारण एक पश्चिमी विक्षोभ है।

आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 24 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बरसात हो सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी होगा और सर्दी बढ़ेगी। हालांकि दिल्ली में अभी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन कोहरे और ठंडी हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी है।

अगले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है और इस दौरान हवा भी प्रदूषित रहेगी। आपको बता दें कि आज भी दिल्ली में सुबह AQI 300 से ऊपर ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 356 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 376 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 348 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 351 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -339 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 351 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -358 AQI
  • आनंज विहार-348 AQ

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

फिलहाल मौसम विभाग ने सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा है और बोला है कि दिए गए सभी निर्देंशों का सख्ती से पालन करें। आपको बता दें कि इस बार दिल्ली में जितनी ठंड जनवरी में पड़ी है, उतनी ठंड पिछले पांच सालों में जनवरी में नहीं पड़ी है इसलिए लोग सर्दी से बहुत ज्यादा परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+