दिल्‍ली के सफदरगंज में जज ने फांसी लगाकर दी जान, बाथरूम में मिला शव, कौन थे ये 30 वर्षीय न्‍यायाधीश?

Delhi Judge Aman Kumar Sharma Dies: दिल्‍ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में एक न्यायाधीश ने आत्महत्या कर ली है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।

सुसाइड करने वाले जज 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा थे, जो ग्रीन पार्क मेन, यू-4ए, प्रथम तल निवासी थे। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव पद पर तैनात थे। उनका शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ, जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी।

Delhi Judge

आत्‍महत्‍या या साजिश?

पुलिस को घटना की जानकारी मृतक के जीजा शिवम ने दी। प्रारंभिक जांच में कोई साजिश की आशंका नहीं है, पर पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं, पुलिस परिजनों व करीबियों से पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कौन थे जस्टिस अमन शर्मा?

अमन शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक व दीवानी मामलों की सुनवाई कर विभिन्न अदालतों में न्यायाधीश के रूप में भी सेवा दी।

अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के पूर्णकालिक सचिव थे। अधिकारियों ने बताया कि कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, हालांकि मामले के हर पहलू से गहन पड़ताल जारी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+