दिल्ली जलबोर्ड के 700 संविदाकर्मी हुए स्थायी, सीएम केजरीवाल ने सौंपा सर्टिफिकेट
नई दिल्ली, 9 फरवरी: अगले महीने होली का त्योहार है, उससे पहले केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जलबोर्ड के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया, जहां 700 संविदा कर्मियों को स्थायी कर दिया गया। एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संविदा कर्मियों को स्थायी सेवाओं का प्रमाण पत्र सौंपा। जिसके बाद से उनमें खुशी की लहर है। साथ ही संविदा कर्मियों के परिजनों ने भी सरकार को धन्यवाद कहा है।
Recommended Video

कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया कि दिल्ली सरकार में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों को एक साथ स्थायी किया जा रहा है। आज दिल्ली जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मचारियों को स्थायी सेवा प्रमाण पत्र दिया गया। दिल्ली जल बोर्ड केंद्रीय हस्तक्षेप के बिना स्वायत्त है। हम दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए भी यही चाहते थे लेकिन केंद्र के पास सेवा की शक्ति है, लेकिन हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे।
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में बहुत काम हुए हैं। बिजली-पानी के सेक्टर में भी बहुत काम हुए, जिस वजह से उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि एक ओर मोदी सरकार सरकारी विभागों को प्राइवेट कर रही है, लेकिन उनकी सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर रही। उन्होंने कहा कि हम दूसरे विभागों के कर्मचारियों को भी पक्का करना चाहते हैं, लेकिन उसका अधिकार केंद्र के पास है।












Click it and Unblock the Notifications