दिल्ली में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, फिर 350 मीटर तक घसीटा, एक की मौत, सामने आया CCTV वीडियो

दिल्ली के केशव पुरम थाना क्षेत्र में कन्हैया नगर इलाके के प्रेरणा चौक पर एक हिट एंड रन का केस सामने आया है। जहां नशे में कार में सवार पांच लोगों ने एक स्कूटी को टक्कर मारी और फिर उसे 350 मीटर तक घसीटा। एक शख्स की मौत हो

Delhi Hit and run

दिल्ली में फिर से एक बार हिट एंड रन का केस सामने आया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग तीन बजे दिल्ली के केशव पुरम थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना में एक कार ने एक स्कूटी को टक्कर मारी और स्कूटी सवार करीब 350 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी शख्स अस्पताल में घायल है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कार से टक्कर लग जाने के बाद जब स्कूटी कार की पर गिरी, तब से उसे घसीटा गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया है और कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानिए कैसे घटी पूरी घटना

जानिए कैसे घटी पूरी घटना

गुरुवार-शुक्रवार की रात 3 बजे केशवपुरम थाने की दो पुलिस पीसीआर वैन इलाके में पेट्रोलिंग पर थे। उस दौरान उन्होंने देखा कि कन्हैया नगर इलाके के प्रेरणा चौक पर एक टाटा जेस्ट कार ने एक्टिवा स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर दो लोग सवार थे। स्कूटी में धक्का लगते ही एक शख्स छलकर कार की छत पर गिरा और दूसरा शख्स टक्कर लगने से उछलकर कार की विंडस्क्रीन और बोनट के बीच फंस गया। वहीं स्कूटी नीचे बंपर में फंस गई।

एक्सीडेंट के बाद आरोपियों ने कार रोकने की जगह मौके से भागने की कोशिश में लग गए। हालांकि पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने लगभग साढ़े तीन सौ मीटर पीछा करने के बाद कार में सवार सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे की हालत गंभीर है।

सामने आया घटना का वीडियो

सामने आया घटना का वीडियो

इस घटना का एक वीडियो एएनआई ने ट्वीट किया था। डिवाइडर के दूसरी तरफ से शूट किए गए धुंधले फुटेज में सड़क पर एक कार की छत पर कुछ घसीटा जाता दिख रहा है। घटना में घायल दूसरे शख्स की पहचान सुमित खारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा?

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा?

पुलिस उपायुक्त उत्तर पश्चिमी दिल्ली उषा रंगनानी ने कहा, पांच लोगों ने कार नहीं रोकी और स्कूटी सवार को 300-350 मीटर तक घसीटते गए। पीसीआर वैन ने उनका पीछा किया और 2 आरोपियों को पकड़ लिया, बाकी 3 भाग गए। बाद में उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जाहिर तौर पर नशे में थे। स्कूटी सवार की अस्पताल में मौत हो गई और पीछे की सीट पर सवार एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। जांच जारी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+