श्रद्धा की हत्या के विरोध में आयोजित हिंदू एकता मंच के कार्यक्रम में बवाल, महिला ने शख्स को चप्पलों से पीटा
हिंदू एकता मंच के कार्यक्रम में एक महिला ने एक शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी। यह कार्यक्रम श्रद्धा की हत्या के विरोध में आयोजित किया गया था।
श्रद्धा की हत्या के विरोध में हिंदू एकता मंच ने मंगलवार को दिल्ली के छतरपुर में एक महापंचायत का आयोजन किया था। लेकिन इस दौरान महापंचायत के मंच पर बवाल हो गया है। मंच पर ही एक महिला ने एक शख्स की चपलों से पिटाई कर दी। दरअसल, मंच पर महिला अपनी परेशानियों को बता रही थी। वह कह रही थी कि महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं होती है। मैं पिछले पांच दिनों से यहां पर थाने में धक्का खा रही हूं। लेकिन मेरी मदद नहीं की जा रही है।

महिला जब महापंचायत के मंच से अपनी परेशानियों को बता रही थी। उसी वक्त मंच पर मौजूद एक शख्त महिला हटाने लगाता है। इस पर महिला गुस्सा जाती है और चप्पल निकाल कर शख्स को पीट देती है। हालांकि, इस दौरान मंच पर मौजूद अन्य लोग शख्स को बचाने आ जाते हैं और महिला को मंच से नीचे उतार देते हैं। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला कौन है और वह किस समस्या को लेकर थाने का चक्कर लगा रही है।
आपको बता दें कि छतपरपुर में ही श्रद्धा की हत्या उसके लिव इन पार्टनर की तरफ से कर दी गई थी। हत्या के बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में डाल दिया था और एक-एक करके शव के टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंक दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब श्रद्धा की कई दिनों से उसके दोस्तों से बात नहीं हुई। इसके बाद श्रद्धा के दोस्त ने इसकी सूचना उसके पैरेंट्स को दी। वहीं, इसके बाद श्रद्धा के पिता ने इसकी शिकायत पालघर पुलिस स्टेशन में कराई।
पालघर पुलिस को जांच में श्रद्धा की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली, जिसके बाद पालखर पुलिस ने मामले को दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले में जांच के लिए उसके लिव इन पार्टनर आफताब को गिरफ्तार कर लिया और जब कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा का पूरा मामला खुल गया। वहीं, अभी
भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं।
दिल्ली पुलिस को हाल ही में पूछताछ में आफताब ने बताया है कि श्रद्धा उससे ब्रेकअफ करना चाहती थी। लेकिन यह बात उसे नागवर गुजरी और उसने गुस्से में आकर 18 मई को उसकी हत्या कर दी थी। आपको बता दें कि श्रद्धा और आफताब एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे।
ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू












Click it and Unblock the Notifications