दिल्ली सरकार ने केंद्र से कहा-कोवाक्सीन का फॉर्मूला शेयर करें, वैक्सीन की कीमतें हों तय
नई दिल्ली, मई 14: राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। लेकिन दिल्ली कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रही है। राज्य सरकार लगातार वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र पर हमलावर है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि अगर कोविड -19 टीकों की खरीद के लिए वैश्विक निविदाओं की आवश्यकता है, तो केंद्र सरकार को राज्य के बजाय इसे जारी करना चाहिए।
Recommended Video

सत्येंद्र जैन ने कहा कि, राजधानी में वैक्सीन की बहुत कम उपलब्धता है। कोवाक्सिन लगभग खत्म हो गई है। जबकि 2 से 3 दिन की कोविशिल्ड बची है। सत्येंद्र जैन का कहा है कि देश में तीन वैक्सीन हैं, कोवैक्सीन, कोविशिल्ड और स्पुतनिक। हम केवल देश में कोविशिल्ड, कोवाक्सिन और स्पुतनिक वी खरीद सकते हैं। यदि वैश्विक निविदा की आवश्यकता है तो यह केंद्रीय सरकार द्वारा किया जाना चाहिए।
उन्होंने केंद्र से भारत बायोटेक के कोवाक्सिन फार्मूले को साझा करने का आग्रह किया ताकि अन्य कंपनियां कोरोनावायरस टीके बनाकर देश में जारी टीके की कमी को पूरा कर सकें। मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय सरकार को कोविड के सभी टीकों की कीमतों निर्धारित करना चाहिए। केंद्र को सभी टीकों की कीमतें तय करनी चाहिए और यह 150 रुपये प्रति खुराक से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश एक है, अगर राज्य अलग अलग टेंडर करेंगे तो वैक्सीन बनाने वाली वही कंपनियां सब को अलग अलग रेट देंगी। हम आपस मे लड़ेंगे कि हम ज्यादा रेट दे देंगे, हमें दे दो। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 45 साल से ऊपर के लोगों को जल्द ही सरकारी स्कूलों में वैक्सीन लगनी शुरू होगी। वहीं उन्होंने मोदी का वैक्सीन डिप्लोमेसी को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पहले विदेशों को वैक्सीन भेज दी। अब कह रहे हैं कि विदेशों से खरीदों, ग्लोबल टेंडर करके, यह बड़ी अजीब सी बात है।












Click it and Unblock the Notifications