'घबराएं नहीं, दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार', Coronavirus के खतरे पर बोले स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में कोरोना वायरस के खतरे पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोगों से न घबराने की बात कही है। साथ ही सभी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा।

कोरोना को लेकर एक बार फिर लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं, वहीं, दिल्ली में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने चिंता न करने की बात कही हैं। हमने कोरोना के लिए तैयारी कर ली है। साथ ही ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा हमारे पास उपलब्ध है। वहीं, कोरोना के मामलों की बात करें तो देश में 24 घंटे के अंदर 3038 केस सामने आए हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh bhardwaj) ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं और लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ती है तो अभी हम दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही हमारे पास ऑक्सीजन की पर्याप्त क्षमता है। साथ ही ऑक्सीजन का भरपूर निर्माण हो रहा है। अभी कोई चिंता की बात नहीं है।
इसके साथ ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर और महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हमें आशंका थी कि दिल्ली में भी मामले बढ़ेंगे। लेकिन, विशेषज्ञों का कहना है कि अभी मामला गंभीर नहीं है इसलिए चिंता की बात नहीं हैं।
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सतर्कता के साथ ही कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों में भी सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही दिल्ली सहित कई राज्यो में कोरोना को लेकर इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई गई थी, जिसमें मास्क लगाने को लेकर जोर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मामलों में मामूली राहत, 24 घंटों में मिले 3038 नए मरीज












Click it and Unblock the Notifications