दिल्ली सरकार के स्कूलों के 158 बच्चों ने निकाली जेईई एडवांस परीक्षा, आतिशी ने दी बधाई
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे स्कूलों के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
इन स्कूलों के कुल 158 छात्र परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। इनमें से 82 छात्र डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (SoSE) के हैं। यह केजरीवाल सरकार की शिक्षा नीतियों के प्रभाव को दर्शाता है।

पिछले पांच सालों में केजरीवाल सरकार के स्कूलों से जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
2020 में केवल 53 छात्र ही क्वालिफाई कर पाए थे। इस साल यह संख्या लगभग तीन गुनी हो गई है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने इस उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत छात्रों को उनके स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिलती है। इससे आर्थिक रूप से वंचित छात्र भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का लक्ष्य बना सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए सरकारी स्कूलों की सफलता की प्रशंसा की।
आतिशी ने पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल के सरकारी स्कूलों ने एक बार फिर असाधारण सफलता हासिल की है। इस साल, 158 छात्रों ने आईआईटी-जेईई एडवांस्ड पास किया है, जो 2020 से तीन गुना अधिक है। हमारे अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस ने विशेष रूप से 82 क्वालीफायर के साथ चमक बिखेरी है, जो देश के शीर्ष कोचिंग संस्थानों से भी आगे है।"












Click it and Unblock the Notifications