दिल्ली सरकार के बजट में 'दस गारंटी' पर रहेंगी सभी की नजरें, मुख्यमंत्री ने पिछले साल किए थे वादे

नई दिल्ली। Delhi Budget 2021 देश का आम बजट पेश हो जाने के बाद अब सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें अपना-अपना बजट पेश कर रही हैं। इस बीच दिल्ली सरकार भी बजट की तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार के लिए इस बार बजट की तैयारी से पहले काफी सारी चुनौतियां हैं, जिनसे पार पाना आसान नहीं है। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सरकारी राजस्व में अभी 42 फीसदी की कमी चल रही है।

Arvind kejriwal

दिल्ली सरकार के लिए बजट में जो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाला सेक्टर होगा वो हेल्थ सेक्टर होगा, क्योंकि इस बार माना जा रहा है कि दिल्ली का हेल्थ बजट पहले से कहीं ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा सरकार 'दस गारंटी' योजना पर खासा ध्यान देगी। हेल्थ के अलावा सरकार की नजर शिक्षा, बिजली-पानी और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में किए गए वादों को पूरा करने के लिए बजटीय प्रावधान भी रखने जरूरी होंगे।

दिल्ली सरकार की 'दस गारंटी' पर अगर नजर डालें तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल दिल्ली की जनता को दस गारंटी दी थी। इनमें 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर में 24 घंटे साफ पानी, सभी लोगों को हेल्थ कार्ड का वादा सरकार के प्रमुख वादों में से एक हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि आने वाले बजट में सरकार का ज्यादा ध्यान 'दस गारंटी' पर ही रहेगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम हेल्थ सेक्टर में पिछले साल से ज्यादा बजट देंगे। इसके अलावा शिक्षा, बिजली पानी और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार का पूरा ध्यान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+