OPINION: दिल्ली की मोहल्ला बस सर्विस, टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

दिल्ली सरकार मोहल्ला बसों के लिए शुरुआती तौर पर ट्रायल रूट चार्ट जारी किया है। इस बीच 16 मोहल्ला बस डिपो बनकर तैयार हैं। इसके अलावा कई इलाकों में बस डिपो बन रहे हैं, जैसे- जैसे ये बनकर तैयार होंगे, रूट चार्ट को अपडेट किया जाएगा। दरअसल, दिल्ली सरकार ने ये बस सर्विस पिछले हफ्ते से ही शुरू की है। इस स्कीम के तहत 9 मीटर आकार वाली छोटी एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसों को उन संकरी सड़कों या इलाकों में संचालित किया जा रहा है।

मोहल्ला बसों के रूट फाइनल कर दिया गया है। सरकार शुरुआत में 50-60 बसों के पहले बेड़े को ईस्ट दिल्ली के विभिन्न रूटों पर उतारा जा सकता है। इस योजना के तहत 9 मीटर आकार वाली छोटी एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसों को उन संकरी सड़कों या इलाकों में चलाया जाएगा, जहां 12 मीटर वाली बसें नहीं जा पाती हैं। इससे इन इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और लोगों को अपने घर से कहीं भी आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Delhi govt 16 mohalla bus scheme

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस स्कीम के जरिए दिल्लीवासियों को खासी सहूलियत मिलेगा। उन्होंने एक बयान में कहा कि मोहल्ला बस सेवाओं की शुरूआत दिल्ली में लास्ट माईल कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन बसों को सीमित सड़क चौड़ाई और उच्च भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नेविगेट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कैसे संचालित होंगी मोहल्ला बस सर्विस
दिल्ली में मोहल्ला बस सर्विस के लिए कई जगहों पर बस डिपो बनाए जा रहे हैं। इनमें से 16 बनकर तैयार हैं। बाकी के जल्द तैयार किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में कुछ मोहल्ला बसों के साथ-साथ डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसें भी ऑपरेट होंगी। अभी जेबीएम की मोहल्ला बसों को प्रोटोटाइप एप्रूवल मिल चुका है जो गाजीपुर बस डिपो से ऑपरेट की जा रही हैं। वहीं पीएमआई की बसों को बसें कुशक नाला डिपो से संचालित की जा रही हैं।

मोहल्ला बसों का आकार
मोहल्ला बस योजना का मकसद लक्ष्य नौ मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों के द्वारा दिल्लीवासियों को उनके घर के आसपास फीडर बस सेवाएं प्रदान करना है। सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार की योजना 2025 तक कुल 2,180 ऐसी बसें शुरू करने की है, जो विशेष रूप से सीमित सड़क चौड़ाई या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए होंगी। इन बसों में 196 किलोवाट की कुल क्षमता वाली 6 बैटरी पैक लगे हैं, जो 45 मिनट की चार्जिंग के साथ 200 किलोमीटर से अधिक की रेंज देती है। 9 मीटर की इन मोहल्ला बसों में 23 सीटें हैं और इसमें 13 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है।

6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
मोहल्ला बसों की आसानी से पहचान के लिए इसका रंग हरा रखा गया है। मोहल्ला बसों में 25 प्रतिशत सीटें (6 सीटें) गुलाबी रंग की हैं, जो विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए आरक्षित हैं।

दिल्ली में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अहम
मोहल्ला बसों के जरिए दिल्ली में यात्रियों को भटना नहीं पड़ेगा। उन्हें अधिकतर मोहल्लों में बस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। ऐसे में समय गवांए बिना पर्यटक अपने गंतव्य या फिर मोहल्ले से रेलवे, मेट्रो स्टेशन या फिर एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा पर्यटकों को मोहल्ला बस सर्विस का लाभ दिल्ली के टूरिस्ट प्लेस पर भी जाने में मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+