दिल्‍ली सरकार की काम करने की क्षमता का छीन लिया गया-सीएम केजरीवाल

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल बोले कि केंद्र सरकार उनके अधिकारी छीन रही है, मगर वे दिल्‍ली का विकास नहीं रुकने देंगे।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली के लोगों का अधिकारी छीनने के लिए पहले एक ऑर्डिनेंस लाया गया और उसके बाद कानून पास किया गया। दिल्‍ली के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारी छीन लिए गए हैं। दिल्‍ली की चुनी हुई सरकार की काम करने की क्षमता को छीन लिया गया।

Delhi CM

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह को सम्‍बोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास बहुत सारे लोग आ रहे हैं। पूछ रहे हैं कि अब आप काम कैसे करोगे। आज स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर मैं दिल्‍ली के दो करोड़ लोगों को आश्‍वासन देता हूं कि जो मर्जी पावर छीन लें।

सीएम केजरीवाल बोले कि चाहे कुछ भी हो जाए। दो काम जारी रहेंगे। एक तो हम दिल्‍ली के लोगों को उनके अधिकारी वापस दिलाएंगे। इसकी लड़ाई हम सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे। जब से मैं दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बना हूं। तब से ये मेरे काम में अड़चन डालने की कोशिश कर रहे हैं।

इंएम केजरीवाल ने कहा कि काम रोकने वाले भले ही कितनी भी कोशिशें कर लें, मगर दिल्‍ली का विकास नहीं रुकते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्‍ली में जितने भी काम शुरू किए हैं, वो सब चलते रहेंगे। दिल्‍ली के लोगों को फ्री बिजली मिलती रहेगी। यहां के लोगों के बच्‍चों को बेहतरीन शिक्षा जारी रहेगी। अच्‍छा इलाज जारी रहेगा। महिलाओं का फ्री सफर भी नहीं रुकेगा। दिल्‍ली की जनता बस आप आदमी पार्टी में विश्‍वास और प्‍यार बनाए रखे। सारे काम जारी रहेंगे। कोई काम नहीं अटकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+