दिल्‍ली सरकार 4 मार्च को पेश करेगी बजट, मंत्री ने बताया प्रति व्‍यक्ति आय में हुआ इजाफा

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकारक की वित्‍त मंत्री आतिशी ने सर्वेक्षण पेश किया। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि वो आगामी 4 मार्च को विधानभा में बजट पेश करेगी।

cm

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण(2023-2024) प्रस्तुत करते हुए कहा .ये आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा है, लगातार हर साल की तरह दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में रहा है। उन्‍होंने कहा मैं चाहती हूं कि केंद्र सरकार और उनके उपराज्यपाल ये जान लें कि वे चाहें कितनी भी कोशिश कर लें अरविंद केजरीवाल रुकेंगे नहीं।

बीते दो सालों में दिल्ली में हर व्यक्ति की औसत आय 22.77 फीसदी बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 2023-24 में 376217 से बढ़कर 461910 रुपये हो गई है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4,44,768 रुपये दर्ज की गई। इस लिहाज से साल भर में बढ़ोत्तरी महज 3.85 फीसदी ही रही। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है।

वित्‍त मंत्री ने आरोप लगाया कि बीते एक साल के दौरान उपराज्यपाल के इशारे पर सभी विभागों का काम रोका जा रहा है, जिस कारण कई विभागों की सेवाएं बाधित हो रही हैं। विशेषकर दिल्ली जल बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग पर बहुत ज्यादा अधिक असर पड़ा है। उन्‍होंने कहा तमाम परेशानियां खड़‍ी किए जाने के बावजूद दिल्‍ली तरक्‍की कर रही है।दिल्ली के लोगों की आय में बढ़ोतरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+