दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार 30 जगह लगवाएगी RO प्लांट

दिल्ली में लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार ने 30 जगहों पर आरओ प्लांट लगाने का फैसला लिया है। चार आरओ प्लांट को पहले ही लगाया जा चुका है, जिससे लोगों को साफ पानी पीने की सुविधा मिल रही है। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कई जगहों को चिन्हित किया गया है जहां पर इन आरओ प्लांट को लगाया जाएगा।

जिन इलाकों में ये आरओ प्लांट लगाए जाएंगे वो मुख्य रूप से रोहिणी, पप्पन कलां, निलोठी, द्वारका, ओखला, कोंडली और उजवा हैं। इन जगहों पर आरओ प्लांट लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि पूरी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर 30 स्थानों पर आरओ प्लांट लगाएं जाएंगे। इसमे से चार आरओ प्लांट को पहले ही लगाया जा चुका है।

saurabh bhardwaj

साथ ही रोहिणी, पप्पन कलां, निलोठी, द्वारका, ओखला, कोंडली और उजवा में कुल 7 आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। इन आरओ प्लांट को स्थापित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। पप्पन कलां, निलोठी, ओखला और कोंडली में निविदाओं के लिए वित्तीय मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है, जबकि रोहिणी, द्वारका, उजवा के लिए निविदा प्रक्रियाओं के लिए कानूनी सलाहकार से समीक्षा की प्रक्रिया चल रही है।

दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों में दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्षों ने 6 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के लिए कुल 58.13 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। दिल्ली सरकार ने बताया कि अबतक इन परियोजनाओं पर कुल 31.98 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

गौर करने वाली बात है कि दिल्ली जल बोर्ड ने रिसाव को रोकने और उसे कम करने के लिए अबतक 191.12 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जनवरी 2014 से नवंबर 2023 के बीच दिल्ली जल बोर्ड ने कुल 4866738 पानी के नमूनों को इकट्ठा किया है जिसमे से केवल 37398 पानी के नमूनों के नतीजे संतोजनक नहीं रहे हैं। यानि सिर्फ 0.77 फीसदी सैंपल अपेक्षानुसार नहीं रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+