दिल्ली सरकार ने 12 अस्पतालों के लिए बनाई ऑक्सीजन ऑडिट समिति, मिली ये जिम्मेदारियां
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिल रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति और खपत पर निगरानी बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन ऑडिट समिति का गठन किया है। आपको बता दें कि दिल्ली के 12 बड़े कोविड अस्पतालों के लिए 12 ऑक्सीजन ऑडिट समिति बनाई गई है।

Recommended Video
दिल्ली सरकार की तरफ से गठित की गई इन समितियों में 2-2 डॉक्टर्स रखे गए हैं, जो कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई और उसकी खपत पर निगरानी करेंगी। साथ ही इन समितियों का काम अस्पताल में ऑक्सीजन के स्टॉक पर भी नजर रखना होगा। इसकी डेली रिपोर्ट ऑडिट समिति को बनाकर देनी होगी
ऑडिट टीम को अस्पताल के अंदर ये भी देखना होगा कि सभी मरीजों को अस्पताल में बराबर ऑक्सीजन मिल रही है या नहीं। कही ऐसा तो नहीं हो रहा है कि किसी मरीज को जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन दिया जा रहा है, जिसकी उसे जरूरत भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications