दिल्लीवासियों को मिलेगी 300 ई-बसें, बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ आप सरकार का एक कदम
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के अंदर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। लोगों का सफर आसान हो इसके लिए दिल्लीवासियों को 300 इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही है। दिल्ली कैबिनेट की ओर से जल्द ही 300 ई बसों की खरीद को हरी झंडी मिलेगी। हाल ही कुछ दिन पहले ही डीटीसी बोर्ड से टेंडर को मंजूरी मिली थी। बताया जा रहा है कि नई ई-बसें दिसंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी।

वहीं नई ई-बसों को लेकर डीटीसी अधिकारियों के मुताबिक पांच बस डिपो तैयार करने का फैसला लिया है, जिसमें सबसे बड़ा ई-बस डिपो मुंढेला कलां में तैयार किया जाएगा। इस बस डिपो पर 100 बसों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहा बसों के लिए चार्जिग प्वाइंट बनाए जाएंगे। मुंढेला कलां के अलावा सुभाष प्लेस, मायापुरी, रोहिणी, राजघाट में भी एक-एक डिपो तैयार किया जाएगा। जहां 50-50 बसें खड़ी करने की व्यवस्था की जाएगी।
1300 ई-बसें लाने की योजना
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 1300 ई-बसें लाने की योजना बनाई है। इनमें से 300 डीटीसी की तरफ से खरीदी जाएंगी। इसके अलावा एक हजार क्लस्टर बसें जनवरी से आनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए हौज खास और नेहरू प्लेस में भी डिपो तैयार करने की योजना है। आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी लेकर आयी है। इसके तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर सब्सिडी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications