दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने LG को लिखा पत्र, जल बोर्ड के सीईओ को निलंबित करने की रखी मांग
Delhi News: देश राजधानी दिल्ली में पानी की कमी के मसले पर मंत्री आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। आतिशी ने पूर्वी दिल्ली की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पानी की कमी की वजह से शुरू हुई हिंसक लड़ाई में एक महिला की जान चली गई। मंत्री आतिशी ने उपराजपाल वीके सक्सेना से अनुरोध किया है कि इस आपराधिक लापरवाही के कारण दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को 24 घंटे के अंदर तुरंत निलंबित किया जाए। उनकी निगरानी में यह हुआ है।

ज्ञात हो कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाल में कहा था कि दिल्ली सरकार की कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी। लोगों को ऐसी अफवाहों और सियासी लाभ पाने के उद्देश्य से दिए जा रहे बयानों से बचना चाहिए। यह योजनाएं भारत सरकार और उपराज्यपाल द्वारा अनुमोदित बजट का हिस्सा हैं,यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी की नहीं हैं। एलजी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक विशेष राजनीतिक पार्टी के सदस्य और मंत्री भ्रम पैदा करने के लिए जानबूझकर झूठे और भ्राम बपैदा करने वाले बयान दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications