BJP के संकल्प पत्र पर बोली दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, पिछले वादे की पूरे नहीं किये
Delhi: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र पेश करने के बाद उस पर हमला बोला है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पेश संकल्प पत्र को जुमला बताया है। आतिशी के अनुसार प्रधानमंत्री ने बीजेपी का अपना जुमला पत्र घोषित किया है।

मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले 10 साल में जो वादे पूरे केंद्र सरकार और बीजेपी ने पूरे नहीं किए, उसका कच्चा चिट्ठा सामने लाए। भारतीय जनता पार्टी बेरोजगार युवाओं को नौकरियों का आकड़ा देने को तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि 10 वर्ष के अंदर 20 करोड़ तो क्या 2 करोड़ नौकरियां भी नहीं दी?
बीजेपी के संकल्प पत्र पर आतिशी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आज देश के युवाओं में रोजगार दर आल टाइम लो है। देश में बीते 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी का युवा सामना कर रहे हैं। भारत में 25 % युवा बेरोजगार हैं। भाजपा ने साल 2014 में कहा था कि बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार, किंतु 10 साल में कुल महंगाई 70 प्रतिशत बढ़ी है. इस मामले में भारत दुनिया मे दूसरे स्थान पर है। आतिशी ने कहा कि साल 2014 का एक और जुमला है कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे।
यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने LG को लिखा पत्र, जल बोर्ड के सीईओ को निलंबित करने की रखी मांगd












Click it and Unblock the Notifications