Delhi: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने किया पंप हाउस का निरीक्षण, जल आपूर्ति को लेकर कही यह बात
Delhi News: रविवार सुबह दिल्ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने दिल्ली जलबोर्ड और शहरी विकास विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिनों दिल्ली में अप्रत्याशित रूप से बारिश हुई। सामान्य समय में दिल्ली में पूरे मानसून के बीच 800 मिलीमीटर बारिश होती है, किंतु दो दिन पहले 24 घंटे में ही 228 मिमी बारिश हो गई। इस वजह से चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित पंप हाउस में पानी घुस गया। इस वजह से पंप हाउस की मोटरों को क्षति पहुंची है।

दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी ने अफसरों को निर्देश दिए कि दिल्ली जलबोर्ड, शहरी विकास विभाग समेत सभी संबंधित विभाग प्लांट का जॉइंट इंस्पेक्शन करें, उसके आधार पर प्लान तैयार करें, ताकि आगे किसी भी प्लांट में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो।
यह भी पढ़ें Delhi: दिल्ली सरकार का एलान, बारिश से जान गंवाने वालो के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा












Click it and Unblock the Notifications