Delhi: दिल्ली सरकार का एलान, बारिश से जान गंवाने वालो के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
Delhi News: दिल्ली में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई स्थानों पर पानी भर गया है, जिसमें डूबने से कई नागरिकों की मौत हो गई। इस बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने बारिश के कारण जान गंवाने वालों के लिए मुआवजे की घोषणा की। सोमवार को दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व को निर्देशित दिया है। उन्होंने आदेश में लिखा है कि वह क्षेत्रीय अस्पतालों और पुलिस की सहायता से मृतकों की पहचान करें। उन्हें जीएनसीटीडी की ओर से तुरंत मुआवजा प्रदान किया जाए।

आप नेत्री और दिल्ली सरकार की आतिशी मे सोशल मीडिया मंच एक्सपर पोस्ट कर लिखा कि 28 जून को 24 घंटे में 228 मिमी बारिश के बाद कई लोगों की मौत की सुचना है। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि मुआवजा पीड़ित परिवारों तक शीघ्र पहुंचे।
यह भी पढ़ें Delhi: आप सांसद संजय सिंह का आरोप, पीएम के निर्देश पर केजरीवाल को किया गया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications