दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बंगाल रेल हादसे पर जताया दुख, सोशल मीडिया के जरिये उठाया बड़ा सवाल

Kanchanjunga Express Accident: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने पश्चिम बंगाल रेल हादसे पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बंगाल में हुई रेल दुर्घटना बेहद दुखद है। ईश्वर से हादसे में जान गँवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूँ।

आतिशी ने आगे लिखा कि देश में लगातार होते रेल हादसे,भारतीय रेलवे की कार्य-प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करते है। हर हादसे में आम लोगों की जान जा रही है लेकिन रेलवे इससे कोई सीख लेता नहीं दिख रहा है।उम्मीद है कि, इस हादसे के बाद रेलवे अपनी कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव करेगा ताकि आम लोगों को यूही अपनी जान न गँवानी पड़े।

delhi news

ज्ञात हो कि सोमवार सुबह श्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निकट एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। अगरतला से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) ट्रेन को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से पास 30 किलोमीटर दूर एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। इस रेल हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 लोग घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें दिल्ली में पानी की कमी पर आप सांसद संजय सिंह, जल संकट बीजेपी का बनाया हुआ है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+