दिल्ली में पानी की कमी पर आप सांसद संजय सिंह, जल संकट बीजेपी का बनाया हुआ है
Delhi: दिल्ली में पानी की कमी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि यह जल संकट बीजेपी का बनाया हुआ है। दिल्ली में पानी का संकट बीजेपी , उपराज्यपाल और हरिणाया द्वारा प्रायोजित है, यदि हरियाणा से हमें दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी मिले तो पानी की समस्या को कम किया जा सकता है।
आप सांसद ने बताया कि कल भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी की अगुवाई में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। तोड़फोड़ की गई, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। डर की वजह से कर्मचारी नहीं आ रहे हैं ,लेकिन इसके बारे में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री कोई कुछ नहीं बोलेगा। आप नेता ने आगे कहा कि भाजपा के लोग दिल्ली में जल संकट बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे वह राजनीति कर सकें।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में पानी का संकट बना रहे है। इसके लिए भाजपा पूरी कोशिश कर रही है। दिल्ली में हरियाणा से पानी आता है। निश्चित मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है, हरियाणा सरकार से अनुरोध करने के बाद भी पानी नहीं दिया जा रहा।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के हिस्से का पानी मांग रहे हैं. उपराज्यपाल भी चाहते हैं कि दिल्ली में किसी तरह से पानी का संकट बना रहे। इसी बीच में भारतीय जनता पार्टी की ओर से हल्ला, हंगामा, गुंडागर्दी ऑफिस में तोड़फोड़, पानी की सप्लाई रोकना, पानी की पाइप तोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जबकि ऐसे संकट के वक़्त में समस्या का समाधान कराने के लिए भाजपा के 7 सांसदों को आवाज उठानी चाहिए।
यह भी पढ़ें Delhi: आप सांसद संजय सिंह का ईवीएम पर बयान, 80 लोकसभा सीटें संदेह के घेरे में हैंd












Click it and Unblock the Notifications