दिल्ली में कम हुआ यमुना का प्रकोप, सरकार ने भारी वाहनों के प्रवेश पर हटाया प्रतिबंध
दिल्ली सरकार ने यमुना का जलस्तर से राहत के बाद भारी वाहनों के प्रवेश से प्रतिबंध को हटा दिया है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे धीरे कम होने लगा है। इस कारण दिल्ली सरकार ने बाढ़ की स्थिति में सुधार और यमुना नदी के घटते जल स्तर को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया है।
हालांकि दिल्ली में यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह 6 बजे तक खतरे के निशान से नीचे आ गया, लेकिन एक बार फिर जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं, दिल्ली के इलाकों से पानी कम होने के बाद सरकार ने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

भारी वाहनों के प्रवेश बंद होने से ट्रांसपोर्ट करने में काफी समस्या हो रही थी। इसके साथ ही माल की ढुलाई में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि 10 जुलाई की शाम 5 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार 205.76 मीटर पहुंच गया, जो 13 जुलाई की शाम 6 बजे 208.66 मीटर पहुंच गया था।
वहीं, यमुना के पानी का लेवल बढ़ने पर कैबिनेट मंत्री आतिशी ने यमुना का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित लोगों से राहत शिविरों में रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अब यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में खतरा नहीं है। रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications