Delhi: पेड़ो की अवैध कटाई को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, वन विभाग समेत इन्हे भेजा नोटिस
Delhi News: दिल्ली सरकार अवैध तरीके से पेड़ कटाई पर सख्त नजर आ रही है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों की तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने दिल्ली पुलिस और डीडीए समेत वन विभाग को नोटिस भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार के मंत्रियों की तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अवैध तरीके से पेड़ काटने पर डीडीए, वन विभाग और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डीडीए वाइस चेयरमैन, प्रिंसिपल कमिश्नर , कमिश्नर (हाउसिंग), डीसीपी (दक्षिण दिल्ली) और एसएचओ को एक तारीख को बैठक के लिए बुलाया गया है।

विभागीय अधिकारियों द्वारा फैक्चुअल रिपोर्ट ना मिलने की वजह से बैठक बुलाई गई है। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई की अगली तारीख 12 जुलाई से पहले तीन सदस्यीय कमेटी अपनी रिपोर्ट उच्च न्यायालय को प्रस्तुत करेगी।
यह भी पढ़ें Delhi: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने किया पंप हाउस का निरीक्षण, जल आपूर्ति को लेकर कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications