दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, एमसीडी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
दिल्ली सरकार ने एमसीडी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने एमसीडी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने को लेकर प्रस्ताव लाया गया है। यह फैसला नगर निगम के कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों पर लागू होगा। सोमवार को नगर निगम ने इसे लेकर जानकारी दी।

इस फैसले के मुताबिक, दिल्ली के नगर निगम के अकुशल कर्मचारियों की मासिक न्यूनतम वेतन को 16792 से बढ़ाकर 17234 किया जाएगा। वहीं, नगर निगम के अर्धकुशल कर्मचारियों के मासिक वेतन 18499 से बढ़ाकर 18993 रुपए किया जाएगा। इसके अलावा कुशल कर्मचारियों के लिए वेतन 20375 से 20903 बढ़ाया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि 1 अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई के भत्ते का भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस फैसले को मंज़ूरी के लिए नगर निगम के अगली बैठक में एक प्रस्ताव के रूप में रखा जाएगा। सदन से मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जारी किया जाएगा। एमसीडी सदन के एजेंडे के मुताबिक, सभी अनुसूचित रोजगार में लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications