दिल्ली सरकार की नई तकनीकी वाली बेवसाइट्स, आम आदमी की लाइफ बनाएंगी आसान

राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार की पांच अहम वेबासाइट के जरिए लोगों को सभी जरूरी सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हैं। आम आदमी पार्टी सरकार इसमें कई सेवाओं से जुड़े अहम अपडेट लेकर आई है।

Arvind Kejrival

राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने सरकारी सुविधाएं जनता तक कितनी सुगमता से लाभार्थियों तक पहुंचे इसके लिए कई नवाचार किए हैं। राज्य के सरकारी कार्यालयों में दौड़ धूम करने और आम आदमी को घर बैठे सुविधा देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार अपनी पांच सरकार वेबसाइट्स में कई अहम अपडेट किए। नए अपडेट के साथ सराकरी वेबसाइट्स के मोबाइल फ्रेंडली बनाया गया ताकि सभी लोग आसानी ने ऑनलाइन दी जाने वाली सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकें।

दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन सरकारी सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर कई बड़े कदम उठाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी हफ्ते मंगलवार को 50 विभागों की 180 वेबसाइट को लॉन्च की। ये सभी अपडेटेड वेबसाइट्स हैं,दरअसल पुरानी वेबसाइट मोबाइल और टैब फ्रेंडली नहीं थी। नई वेबसाइट में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर प्रति सेकेंड लाखों का ट्रैफिक आने पर भी वेबसाइट ना तो क्रैश होगी और सर्वर भी पहले की तुलना में तेज काम करेगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का पेयजल एक्शन प्लान, तपती धूप में बुझाएगा प्यास

दिल्ली सरकार की पांच वेबसाइट्स बेहद अहम हैं, जिनसे आम आदमी को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। हाल ही में सरकार ने परिवहन विभाग की वेबसाइट को अपडेट किया है। वेबसाइट के होम पेज पर अब नया विकल्प उपलब्ध होगा। जिनके जरिए वेबासाइट के पेज पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण जैसी सुविधाओं के लिए विकल्प खोजने में आसानी होगी। ऐसे फैसिलिटी के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट www.transport.delhi.gov.in पर जाते ही 'Notice'विकल्प का चुनना होगा। जिसके बाद सुविधा से संबंधित पेज सीधे खुलेगा।

इसके अलावा दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की वेबसाइट को भी अपडेट किया गया है। दिल्लीवासियों को अब नई वेबसाइट प्रमाण पत्र, संपत्ति पंजीकरण से जुड़ी सुविधाएं अब एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। दिल्ली राजस्व विभाग की वेबसाइट www.revenue.delhi.gov.in पर जाते ही सभी विकल्प उपलब्ध होंगे।

दिल्ली पर्यटन विभाग ने भी अपनी वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाया है। विभाग ऑनलाइन सुविधाओं के लिए अब आसानी से आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा दिल्ली पर्यटन विभाग की नई वेबसाइट www.delhitourism.gov.in में फिल्म शूटिंग से लेकर दिल्ली के पर्यटन स्थलों की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर जाकर भी सीधे जानकारी ली जा सकेगी।

दिल्ली सरकार ने अब ई-डिस्ट्रिक पोर्टल का भी स्वरूप बदला है। वेबाइट www.edistrict.delhigovt.nic.in पर जाते ही सबसे पहले 1076 विकल्प का नंबर दिखेगा। वेबसाइट पर आवेदन, आवेदन के स्टेट्स के अलावा वेरीफाई प्रमाणपत्र को डाउनलोट करने का भी लिंक उपलब्ध होगा। दिल्ली जलबोर्ड की भी अपडेटेड वेबसाइट लॉन्च की गई है। वेबसाइट https://djb.gov.in का होम पेज खुलते ही जल बोर्ड की ओर उपलब्ध कराई जाने वाली सभी 8 सुविधाओं को विकल्प होम पेज पर दिखेगा। दिल्ली जलबोर्ड के वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शिकायत, आवेदन, आवेदन की स्थिति, बिल आदि सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध होंगी।

दिल्ली सरकार इन वेबसाइट्स के अपडेट के साथ संबंधित विभागों में भी सुविधाओं को त्वरित गति उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रही है। किसी भी सरकार वेबसाइट पर आवेदन या फिर शिकायत का समाधान अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं होता तो सरकार ने सख्त एक्शन लेने के भी निर्देश जारी किए हैं।

Recommended Video

    Delhi LG और Kejriwal आमने-सामने, CM आवास मरम्मत में हुए खर्च के जांच का आदेश | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के बजट में दिखेगी 'मिशन 2025' की झलक, सिटी की सुंदरता और कूड़े के पहाड़ का भी प्रबंध

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+