दिल्ली सरकार के बजट में दिखेगी 'मिशन 2025' की झलक, सिटी की सुंदरता और कूड़े के पहाड़ का भी प्रबंध
दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने के लिए इस साल केजरीवाल सरकार की इस सप्ताह पेश किया जाने वाला बजट अहम होगा। बजट में ल्ली को आधुनिक, स्वच्छ और सौंदर्य से भरपूर शहर बनाने का खास प्लान शामिल होगा।

दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण रहित बनाने के लिए आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में काफी आगे बढ़ चुकी है। बात अब राष्ट्रीय राजधानी में कूड़े के पहाड़ों को हटाने की चुनौती तक पहुंच चुकी है।
दिल्ली की केजरीवाल सराकर ने अपने पहले कार्यकाल से ही राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही है। दिल्ली सरकार का इस वर्ष का बजट इस बार शहर की सुंदरता और प्रदूषण मुक्त बनान के साथ कई प्रमुख समस्याओं का अंतिम और निर्णायक समाधान लेकर आ सकता है। एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि दिल्ली सरका का बजट एक यूनिक बजट होगा, जो दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने से लेकर बिजली पर निर्भरता कम करने और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने, शहर की सुंदरता और अधिक बढ़ाने, रोजगार, महंगाई पर नियंत्रण समेत कई अहम समस्याओं को हल करने वाला होगा। इसके अलावा बजट दिल्ली सरकार के यमुना की स्वच्छता को लेकर 'मिशन 2025' की झलक भी दिखाएगा।
दिल्ली सरकार इस सप्ताह जो बजट पेश करने जा रही है वो राज्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। दिल्ली साफ सुथरा, सुंदर और आधुनिक बने इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और ब्यूटीफिकेशन पर फोकस किया जाएगा। ये बजट सीएम केजरीवाल की मंशा के अनुरूप होगा। अनुमान है ऐसा संतुलित बजट शायद ही किसी राज्य का होगा। लेकिन केजरीवाल सरकार किस दम पर ये दावा कर रही है। दिल्ली सरकार के बजट का थीम इस बार 'साफ सुंदर और आधुनिक दिल्ली' है।
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ये बजट पेश करने जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बजट का मुख्य आकर्षण शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और सौंदर्यीकरण अहम होगा। इसके अलाव बजट में यमुना की सफाई और दिल्ली में कूडे़ के पहाड़ों की चुनौती से निपटने की व्यवस्था करने की संभावना है।
10 अहम मुद्दों पर हो सकता है फोकस
दिल्ली सरकार के मौजूदा कार्यकाल में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर सरकार के कई महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लंबित हैं। जिन्हें बजट में विशेष स्थान मिल सकता है। मुख्य रूप से हम यहां दिल्ली सरकार के टॉप 10 प्रोजेक्ट्स के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा समर्पित किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा साल 2025 तक गंगा का पूरी तरह से स्वच्छ बनाने का प्लान भी प्रमुख होगा। इस बार दिल्ली के नए बजट में जिन प्रोजेक्ट्स को अहम जगह मिल सकती है वो निम्न हैं-
इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स
- पीडब्ल्यूडी सड़क नेटवर्क के 1400 किलोमीटर का सौंदर्यीकरण।
- 30 फ्लाईओवर/अंडरपास/पुल।
- दिल्ली के तीन डबल डेकर फ्लाईओवर, जिनके निचले डेक पर वाहन चलेंगे और ऊपरी डेक पर मेट्रो रेल दौड़ेगी।
- ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत और आधुनिक बनाया जाना।
- 1500 से अधिक जीरो एमिशन ई-बसें।
- दिल्ली सरकार की मोहल्ला बस योजना।
- हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं, मल्टी लेवल बस डिपो और बस टर्मिनलों के साथ कई आईएसबीटी के विकास।
- यमुना नदी को साफ करने और दिल्ली के तीन कचरे के पहाड़ों को साफ करने की योजना।
- सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी में 40% की वृद्धि का प्लान।
- दिल्ली में उपचारित सीवेज कैपसिटी में 370 एमजीडी से 890 एमजीडी तक वृद्धि












Click it and Unblock the Notifications