OPINION: दिल्ली सरकार की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' स्कीम, पर्यटकों को कराएगी बेहतर एहसास

दिल्ली सरकार शहर के सौंदर्य के साथ पर्यटकों को सुविधाओं की दिशा में भी कार्य कर रही है। हाल में शुरू की गई बेड एंड ब्रेकफास्ट स्कीम के तहत अब तक दिल्ली में कई घरों में कमरों को रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

Arvind Kejriwal Bed and Breakfast scheme

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अब तक कई अहम कदम उठाए हैं। यातायात की सुविधाओं को दुरुस्त करने का साथ पर्यटकों की सुविधाओं का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। राज्य में जल्द ही प्रीमियम सेवा बसों को संचालित करने की तैयारी है। इसके अलावा पर्यटन सुविधाओं में दिल्ली सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना (Bed and Breakfast scheme) अहम होने जा रही है। इस स्कीम तहत इस हफ्ते मंगलवार तक 432 घरों के 2,200 से अधिक कमरों का पंजीकरण किया जा चुका था।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार ने पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के लिए हाल ही दिल्ली के नौका विहार में आकर्षक बोट के बेड़े को शामिल करने की योजना है। ये बोट वास्तव में आकर्षक होंगे, जिनका आकार कार, हवाई जहाज, मगरमच्छ और बत्तख जैसा होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने 10 नई बोट खरीदने का प्लान बनाया है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों का मानना है कि इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कृषि भवन- रफी मार्ग, बोट क्लब इंडिया गेट, और भलस्वा झील में इन नौका का आनंद लिया जा सकेगा।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इसके अलावा पुरानी नावों को भी अपडेट करने की योजना है। दिल्ली में जल्द ही प्रीमियम बसों के संचालन की तैयारी है। वहीं दिल्ली सरकार (Delhi government) की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' योजना भी यहां आने पर्यटकों को बेहतर अनुभव कराने वाली है। इस योजना के तहत दिल्लीवासी 30 दिनों के भीतर अपने घर को बेड एंड ब्रेकफास्ट यूनिट में बदलने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

दिल्ली में इस योजना का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत अब तक राजधानी में 432 से अधिक घरों में कमरों के लिए पंजीकरण किया गया है। दिल्ली सरकार का मानना है कि इस योजना के लागू होने से दिल्ली आने वाले पर्यटकों में सुरक्षा की भावना पैदा होती है। इस योजना में यह आवश्यक है कि घर का मालिक घर में रहता हो और एक व्यक्ति एक घर में अधिकतम छह कमरे ही किराए पर दे सकता है।

दिल्ली सरकार ने साल 2021 में बेड एंड ब्रेकफास्ट शुरू की थी। इस योजना के तहत पंजीकृत कमरों में दिल्ली में आने वाले पर्यटक ठहर सकते हैं। इससे पर्यटकों को घर जैसा माहौल तो मिलता ही है साथ ही साथ पर्यटक खुद को सुरक्षित भी महसूस करते हैं। पर्यटन विभाग ने योजना को लेकर कई नियम भी तय किए हैं। जो निम्म हैं-

  • घर में एक से छह कमरे तक खाली हों।
  • पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं मौजूद हों।
  • मकान मालिक का परिवार भी उस घर में रहता हो।
  • मकान गेस्ट हाउस, लॉज या होटल की श्रेणी में न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+