दिल्ली सरकार ने दी मेट्रो फेज-4 को मंजूरी, 8.5 लाख यात्रियों को होगा फायदा

इस मेट्रो लाइन के निर्माण से करीब 8.5 लाख लोग मेट्रो से जुड़ जाएंगे। दिल्ली कैबिनेट की बैठक के बाद ये फैसला किया गया है। बैठक में और भी कई अहम निर्णय लिए गए है।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए मेट्रो फेज-4 को मंजूरी दे दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि इस नए प्रोजेक्ट के तहत छह नए रूट पर 103 किमी लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस मेट्रो के निर्माण से करीब 8.5 लाख लोग मेट्रो से जुड़ जाएंगे। दिल्ली कैबिनेट की बैठक के बाद ये फैसला किया गया है।

दिल्ली सरकार ने दी 103 किमी नई मेट्रो लाइन को मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में फेज-4 मेट्रो को मंजूरी के साथ-साथ और भी कई अहम फैसले किए गए हैं। सड़क दुर्घटना और यातायात से संबंधित बड़ा फैसला करते हुए दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली में सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाने वाले मददगारों को दिल्ली सरकार ने 2000 का इनाम देने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ा दी है। 1500 की जगह अब 2500 और 1000 की जगह 2000 की पेंशन मिलेगी। मनीष सिसौदिया ने इसको लेकर ट्वीट के जरिए भी जानकारी दी है।

मनीष सिसौदिया इन फैसलों की घोषणा करते हुए दिल्ली सरकार को विकास और गरीब के लिए समर्पित बताया तो केंद्र की मोदी सरकार को तरक्की की राह में रोड़ा बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार हर एक दिल्लीवासी की बेहतरी के लिए हरसंभर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार का पूरा ध्यान उनको और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसी झूंठे केस में फंसा कर उनको बदनाम करने की है लेकिन उनका ध्यान पूरा ध्यान दिल्ली के विकास पर है। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर एर बार फिर उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले की वजह से पूरे देश की अर्थव्यवस्था का भट्ठा पूरी तरह से बैठ गया है। फंड की कमी से सरकारों के प्रोजेक्ट्स कई साल पीछे हो जाएंगे।
पढ़ें- दिल्ली के कनॉट प्लेस को फरवरी से वाहनमुक्त करने का फैसला, तीन महीने के लिए बना नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+