दिल्ली सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा की, 11 मई से 30 जून तक रहेगी छुट्टी
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को 11 मई से 30 जून तक सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा की है। यानी कोरोना वायरस के प्रसार के रोकथाम के लिए आगामी 17 मई तक लॉकडाउन के विस्तार का दिल्ली के सामान्य ग्रीष्मकालीन छुट्टियों और स्कूलों के दोबारा खुलने पर असर नहीं पड़ा है।

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारिए एक बयान में कहा गया है कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश सामान्य रूप से 11 मई से 30 जून तक रहेगी। साथ ही, गर्मी की छुट्टी के दौरान COVID19 को ध्यान में रखते हुए छात्रों को किसी भी शिक्षण व लर्निंग गतिविधि के लिए स्कूलों में नहीं बुलाया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों के सभी प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि वो संबंधित स्कूलों के सभी छात्रों को एसएमएस / टेलीफोन / व्हाट्सएप के माध्यम से उपरोक्त निर्णय के बारे में विधिवत रुप से सूचित कराए।

गौरतलब है जारी लॉकडाउन के कारण स्कूलों में शिक्षण और लर्निंग गतिविधियों को गत 23 मार्च से निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि एनसीटी दिल्ली सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन को आगे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications