गुजरात: लॉकडाउन में ही खोल दिया स्कूल, बच्चों को बुलाया पढ़ने, कैसे हुआ ये खिलवाड़?

राजकोट। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी बंद के बीच आज गुजरात में स्कूल खोल दिया गया। यहां राजकोट के पारडी क्षेत्र का स्वामी विवेकानंद स्कूल लॉकडाउन में ही चलने लगा। शिक्षकों ने शनिवार को विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए कक्षों में बुलाया। इस घटना की तस्वीरें सामने आईं तो जिला प्रशासन के अधिकारी निशाने पर आ गए। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने फौरन स्कूल को बंद कराया। इस मामले में अब जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।

लॉकडाउन के बावजूद खोल दिया स्कूल

लॉकडाउन के बावजूद खोल दिया स्कूल

जिला विकास अधिकारी अनिल रानवासिया ने कहा, "हमने स्कूलों को स्पष्ट रूप से परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने और छात्रों को घर से पढ़ाई करने के लिए कहा था। परीक्षा बाद में होती। कोरोना महामारी के चलते यह आदेश पहले से ही थे कि स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। बावजूद इसके, पारदी के स्वामी विवेकानंद स्कूल को क्यों खोल दिया गया, यह समझ से परे है। वास्तव में, अधिकारियों को भी रिपोर्ट कार्ड घर भेजने के लिए निर्देशित किया गया था। मगर, आदेशों के बावजूद उल्लंघन का मामला सामने आया है।"

जांच के बाद ही पता चलेगा कैसे खुला?

जांच के बाद ही पता चलेगा कैसे खुला?

अनिल रानवासिया ने आगे कहा, "इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक रिपोर्ट भेजी गई है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी संभव है कि आदेश की गलत व्याख्या की गई हो या उसकी कॉपी में त्रुटि हुई हो। जांच के बाद ही ये बातें स्पष्ट होंगी।"

गुजरात का हॉट्स्पॉट एरिया है राजकोट

गुजरात का हॉट्स्पॉट एरिया है राजकोट

ज्ञातव्य है कि, राजकोट गुजरात के उन क्षेत्रों में से एक है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए गुजरात सरकार ने राज्य में 27 हॉटस्पॉट् की पहचान की थी। राजकोट इन्हीं में शामिल है।

कोरोना मामलों में दूसरे नंबर पर राज्य

कोरोना मामलों में दूसरे नंबर पर राज्य

गुजरात कोरोना कोरोनो वायरस से प्रभावित राज्यों में देश में दूसरे नंबर पर चल रहा है। यहां 4 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। इससे ज्यादा मरीज सिर्फ महाराष्ट्र राज्य में सामने आए हैं। यहां का अहमदाबाद शहर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अकेले अहमदाबाद में राज्य के आधे से ज्यादा मरीज हैं। वहीं, पूरे देश में लगभग 30,000 से ज्यादा लोग महामारी के चपेट में आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+