दिल्ली: गोपाल राय बोले- सबको पता चल चुका है कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स में भाजपा को करोड़ों का चंदा क्यों मिला है
दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। गोपाल राय ने कहा भाजपा सभी विपक्षियों को सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश कर रही है ताकि कोई पार्टी पर सवाल न उठा सके।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए भाजपा को सबसे अधिक चंदा मिलने को लेकर कहा आज पूर देश जान चुका है कि आख़िर क्यों ऊर्जा क्षेत्र, फार्मा क्षेत्र, लाटरी इत्यादि से जुड़ी कंपनियों ने भाजपा को पिछले चार पांच सालों में आठ हजार चार सौ करोड़ से अधिक का चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड्स के रुप में दिया है।
उन्होंने कहा बीजेपी चुनावी बांड के बारे में बात नहीं कर रही है, उन्होंने पिछले 10 वर्षों में बहुत सी चीजें छिपाईं, जिसमें यह भी शामिल है कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कैसे किया।
गोपाल राय ने कहा वहीं दूसरी ओर एक फर्जी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को ईडी के जरिए एक के बाद एक समन भेजा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया को पिछले एक साल से भी अधिक समय से जेल में डाल कर जनता को गुमराह करने का काम केन्द्र सरकार कर रही है।
गोपाल राय ने कहा कि कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले संबंधी केस में एक रुपए तक के भी money trail की बरादामगी ईडी या सीबीआई नहीं कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications