दिल्ली को मिला नया 'वर्ल्ड क्लास' स्कूल , सीएम आतिशी ने किया उद्घाटन

New Delhi: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी एक्टिव नजर आ रही है। आप सरकार दिल्लीवासियों को नई नई सौगात देने में जुटी है। इसी क्रम में गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लक्ष्य के तहत रोहिणी सेक्टर-27 में शानदार नए स्कूल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ आप विधायक शरद चौहान, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

स्कूल के उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री आतिशी ने स्कूल की इमारत का दौरा भी किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से दिल्ली में शिक्षा की क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता पर रखा है।

Atishi

आतिशी ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में लिफ्ट, लैब, बढ़िया फ़र्नीचर और शानदार क्लासरूम हैं। लेकिन 2015 से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल टूटे-फूटे हुआ करते थे। यहाँ माता-पिता मजबूरी में अपने बच्चों को पढ़ने भेजते थे। 2015 में दिल्लीवालों ने चमत्कार करते हुए अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बना दिया और AAP की सरकार ने अपने बजट का 25% हिस्सा शिक्षा व्यवस्था पर खर्च किया।

उन्होंने कहा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब IIT-IIM, JEE और MBBS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर रहे हैं। आज दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति की बदौलत सरकारी स्कूलों में छात्रों का अच्छा भविष्य बन रहा है। अब जिन-जिन लोगों को लगता है कि दिल्ली में ऐसी ही शिक्षा क्रांति जारी रहे तो फ़रवरी में आपको फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+