दिल्ली को मिली नई सौगात, पिंक लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो सेवाओं का संचालन शुरू
आज से दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन ड्राइवलेस हो गई। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर 'चालक रहित ट्रेन संचालन' का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, 25 नवंबर। आज से दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन ड्राइवलेस हो गई। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर 'चालक रहित ट्रेन संचालन' का उद्घाटन किया। उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली मेट्रो (मजलिस पार्क से शिव विहार) की 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन को हरी झंडी दिखाई।

उद्धाटन कार्यक्रम में बोलते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिसंबर 2020 में नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो का पहला चालक रहित मेट्रो संचालन शुरू किया था और आज दिल्ली मेट्रो दुनिया के सबसे बड़े चालक रहित मेट्रो नेटवर्क में से एक बन गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए मेट्रो आवागमन के पसंदीदा और टिकाऊ माध्यम के रूप में उभरा रहा है।
यह भी पढ़ें: सलमान खुर्शीद की किताब पर रोक लगाने वाली याचिका कोर्ट में खारिज, कहा- भावनाएं आहत हुई हों तो कुछ बेहतर पढ़ें
आज हमारे पास 18 शहरों में 733 किलोमीटर मेट्रो परिचालन है। इसके अलावा 16 शहरों में 1046 किलोमीटर मेट्रो लाइन का निर्माण जारी है जबकि 6 प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर कहा था कि पिंक लाइन पर ड्राइवरलेस ट्रेन संचालन का उद्घाटन 25 नवंबर 2021 को सुबह 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications