दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, ऑटो रिक्शा के ऊपर कंटेनर पलटने से 4 लोगों की मौत

दिल्ली में एक ऑटो रिक्शा के ऊपर कंटेनर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के पास एक ऑटो रिक्शा के ऊपर कंटेनर पलटने से ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ऑटो रिक्शा ड्राइवर भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

delhi

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईपी एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी श्वेता चौहान ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि कंटेनर चावल से भरा हुआ था और ये ट्रक सोनीपत से तुगलकाबाद जा रहा था। हादसे के बाद से ही ट्रक का ड्राइवर और हेल्पर दोनों फरार हैं। दोनों की पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुटी है।'

पुलिस ने ऑटो को काटकर कंटेनर से अलग किया
डीसीपी श्वेता चौहान ने आगे बताया, 'पुलिस को सूचना मिली थी कि सुबह करीब 6:30 बजे एक ट्रक कंटेनर ने एक ऑटो रिक्शा को कुचल दिया है। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि ऑटो रिक्शा कंटेनर में फंसा हुआ है, जिसे काटककर अलग किया गया। ऑटो के अंदर चार लोग थे, जो बुरी तरह कुचले जा चुके थे। मृतकों में से दो की पहचान हुई है और बाकी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+