Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Flood: यमुना का जलस्तर पहुंचा 207.71 मीटर, रिंग रोड में घुसा पानी, सीएम ने की आपात बैठक

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर आ गई है। यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पहुंच गया है। इसके साथ ही रिंग रोड में पानी घुस गया है। दिल्ली में बाढ़ का संकट पूरी तरह से गहरा गया है।

स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक की है। उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री, महापौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यमुना का जलस्तर पहुंचा 207.71 मीटर, रिंग रोड में घुसा पानी

लोगों को घर खाली करने के दिए निर्देश

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 207.71 मीटर तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे अधिक है। दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों में बारिश नहीं हुई है। पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश कर रहा है। इस संबंध में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में प्रवेश करने वाले पानी के प्रवाह को कम करने का अनुरोध किया है।

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा द्वारा यमुना में असीमित पानी छोड़े जा रहे हैं, जिससे दिल्ली में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे निचले इलाकों में अपने घर खाली कर दें। यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से कई स्थान प्रभावित हुए हैं।

दुनिया में अच्छा मैसेज नहीं जाएगा

साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली में जी20 की बैठक होने वाली है। अगर दिल्ली में बाढ़ आती है तो इससे दुनिया में अच्छा मैसेज नहीं जाएगा। इसलिए आप इस मामले में हस्तक्षेप कर हरियाणा को सीमीत मात्रा में पानी छोड़ने को कहिए। जिससे यमुना का जलस्तर और अधिक न बढ़े।

मंत्री आतिशी ने राहत शिविरों का किया दौरा
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमने शिविरों में पंखे, बाथरूम, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। यमुना नदी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और हम किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़ का संकट, CM केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र, हरियाणा से पानी छोड़ने के मामले में की ये मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+