दिल्ली में बाढ़ का संकट, CM केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र, हरियाणा से पानी छोड़ने के मामले में की ये मांग

Delhi Flood Arvind Kejriwal to Amit shah: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इसके बाद भी यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

हथिनीकुंड से सीमित मात्रा में छोड़ें पानी

हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से असीमित मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जाना चाहिए। जिससे यमुना का जलस्तर और अधिक न बढ़े।

दिल्ली में बाढ़: CM केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र

दुनिया में नहीं जाएगा अच्छा संदेश

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होना है। अगर दिल्ली में बाढ़ आती है, तो इससे दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इस मामले में उन्होंने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने को कहा है।

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर आ गई है। यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पहुंच गया है। इसके साथ ही रिंग रोड में पानी घुस गया है। स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक की है। उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री, महापौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री आतिशी ने राहत शिविरों का किया दौरा
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमने शिविरों में पंखे, बाथरूम, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। यमुना नदी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और हम किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना के जलस्तर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 207.72 मीटर पर पहुंचा जलस्तर, धारा 144 लागू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+