Delhi Fire: जामिया नगर में बाटला हाउस के पास लगी भीषण आग, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Delhi Fire: जामिया नगर में बाटला हाउस के पास लगी भीषण आग, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

नई दिल्ली, 09 जून: दिल्ली के जामिया नगर इलाके में शाह मस्जिद, बाटला हाउस के पास भीषण आग गई है। इस आग में अब तक 20 से अधिक लोगों को बचाया गया है। ल्ली दमकल सेवा (दिल्ली फायर सर्विस) ने कहा कि दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की घटनाएं काफी हुई हैं।

batala house

वहीं दिल्ली के जामिया नगर में बुधवार तड़के एक इलेक्ट्रिक वाहन पार्किंग स्टेशन में भी आग लग गई थी। आग से कम से कम 80 ई-रिक्शा, उनमें से 30 नए, 10 कारें, 2 स्कूटी और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। सुबह पांच बजे आपातकालीन कॉल के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात दिल्ली के मंडावली पुलिस स्टेशन के 'मलखाना' या सबूत कक्ष में आग लग गई थी। दिल्ली दमकल विभाग ने कहा कि रात 10.20 बजे आग लगने के बाद कुल 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। मलखाना एक गोदाम होता है, जिसका इस्तेमाल किसी अपराध से जुड़े होने के संदेह में जब्त की गई वस्तुओं को स्टोर करने के लिए किया जाता है। पूर्वी जिले के अतिरिक्त डीसीपी अचिन गर्ग ने कहा कि आग से कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+