दिल्ली: ITO में स्थित सेंट्रल रेवेन्यू बिल्डिंग में लगी आग, घटना स्थल पर पहुंचे 14 दमकल वाहन
नई दिल्ली, अप्रैल 14: दिल्ली के ITO में स्थित सेंट्रल रेवेन्यू बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर अग्निशमन अभियान में लगे 14 दमकल वाहन पहुंच चुके हैं। दमकल कर्मी आग को बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

दिल्ली फायर अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया रेवेन्यू बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लग गई और इसे नियंत्रण में लाया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बता दें 11अप्रैल को दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्किट देर रात्रि भीषण आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया था। अचानक लगी आग लगने से मार्किट में करीब फर्नीचर और हार्डवेयर की 200 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल कर्मियों ने अपनी जान पर खेल कर 8 लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें सुरक्षित किया था। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को काफी देर तक जूझना पड़ा था। ये आग लगभग साढ़े बारह बजे रात में लगी थी और दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 3 बजे आग पर काबू पा लिया था।
वहीं तीन दिन बाद केंद्रीय रेवेन्यू बिल्डिंग में आग लग गई। हालांकि अचानक ये आग क्यों लगी इसका कारण अभी पता नहीं चला है। चौथी मंजिल पर स्थित ऑफिस आग की चपेट में आया था। शुक्र है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल कर्मियों ने सूचना पाते ही तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications