Delhi Fire: दिल्ली के मायापुरी फेज-2 इलाके के एक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद
Delhi Fire: दिल्ली के मायापुरी फेज-2 इलाके के एक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद
नई दिल्ली, 16 सितंबर: दिल्ली के मायापुरी फेज-2 इलाके के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौजूद हैं। दिल्ली फायर डिपार्टेमेंट ने कहा है कि मायापुरी फेज-2 इलाके की एक फैक्ट्री के बाहर दमकल की कुल 17 गाड़ियां मौजूद हैं, जहां आग लग गई है। अब तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी है।

फिलहाल अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री के अंदर कोई फंसा है या नहीं। एएनआई द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में मायापुरी के दूसरे फेस में स्थित फैक्ट्री से काला धुआं निकलता दिख रहा है, जो एक औद्योगिक क्षेत्र है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना गुरुवार (16 सितंबर) को सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली।












Click it and Unblock the Notifications