गरबा करते वक्त लड़की को गलत तरीके से किया टच, पिता ने विरोध किया तो ले ली जान

दिल्ली के पास फरीदाबाद में दशहरे का पर्व अचानक एक घर में मातम की गूंज में तब्दील हो गया। जब एक गरबा कार्यक्रम में दो लोगों के साथ लड़ाई के दौरान धक्का दिए जाने के कारण गिरने से एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने उन लोगों पर आपत्ति जताई, जो उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे और इस पर विवाद हो गया।

घटना मंगलवार देर रात फरीदाबाद के सेक्टर 86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसायटी में हुई। आवासीय सोसायटी के दो लोगों ने कथित तौर पर मृतक की बेटी से संपर्क किया और उसका फोन नंबर मांगा।

Man dies in garba nights

लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे गलत तरीके से छुआ भी था। इसपर लड़की के पिता ने विरोध जताया। विवाद के बीच लड़की के पिता को धक्का लगने के बाद गिर गए और बेहोश हो गए। आननफानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के एक वीडियो में आवासीय परिसर में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के कॉलर पकड़ने और एक-दूसरे को धक्का देने के साथ तीखी बहस दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारी जमील खान के मुताबिक, दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+