दिल्ली में गहराया जल संकट, आतिशी बोलीं- यमुना में जल आपूर्ति कम होने के कारण लगातार घट रहा पानी का उत्पादन
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली में पानी की आपूर लगातार कमी पर चिंता जताई है। मंत्री ने कहा कि यमुना नदी में पानी प्रोडक्शन में कमी इस समस्या का मुख्य कारण है।
आप सरकार ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी न देने का आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा इस मौजूदा स्थिति के कारण दिल्ली में पानी के उत्पादन में भारी कमी आई है।

आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा "यमुना में कम पानी पहुंचने के कारण दिल्ली में पानी का उत्पादन लगातार कम हो रहा है। सामान्य परिस्थितियों में, दिल्ली में 1005 एमजीडी पानी का उत्पादन होता है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से यह लगातार कम हो रहा है।"
आतिशी ने लोगों से पानी का किफायते तरीके से इस्तेमाल करने का आग्रह किया और दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने हाल के दिनों में पानी के उत्पादन में आई गिरावट को दर्शाते हुए विशिष्ट डेटा पेश किए। जल संकट से जूझ रही है और स्थिति प्रत्येक बीतते दिन के साथ बदतर होती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications