Delhi Exit Poll Today’s Chanakya: चाणक्या एग्जिट पोल में भी BJP की बंपर जीत, कांग्रेस को मिले कितने वोट?
Delhi Exit Poll Today's Chanakya: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल ने भी भाजपा (BJP) की बंपर जीत का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के अनुसार दिल्ली में मुख्य विपक्षी बीजेपी को 51 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से 15 सीटें ज्यादा हैं। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को सिर्फ 19 सीटों का अनुमान जताया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अबतक जितने भी एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उनमें से ज्यादातर में बीजेपी की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। कुछ एग्जिट पोल में 'आप'की सरकार फिर से बनने की भी उम्मीद जताई गई है।

Delhi Exit Poll Today's Chanakya: बीजेपी को 51 और आप को 19 सीटें
लेकिन, दिल्ली में वोटिंग के एक दिन बाद गुरुवार को टुडेज चाणक्या ने जो एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं, उसके हिसाब से बीजेपी को 51 सीटें मिल सकती हैं। इस एजेंसी के मुताबिक इन सीटों में 6 सीटें घट या बढ़ सकती हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए 19 सीटों का अनुमान जताया गया है और इसमें भी 6 सीटें कम या ज्यादा होने की संभावना है। जबकि अन्य के खाते में शून्य से लेकर 3 सीटें जा सकती हैं। इस अन्य में कांग्रेस, एआईएमआईएम(AIMIM),बीएसपी(BSP) और अन्य दलों के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।
Delhi Exit Poll: बीजेपी 49% वोट, कांग्रेस का वोट शेयर अन्य के 10% वोट में शामिल
टुटेज चाणक्या ने दिल्ली की 70 सीटों के साथ ही वोट शेयर का भी अनुमान जताया है। इसके मुताबिक सत्ताधारी आप को 41% वोट मिलने जा रहे हैं, वहीं बीजेपी को 49% वोट मिल सकते हैं। जबकि, अन्य को 10% वोट मिलने की संभावना है, जो कि कांग्रेस के लिए शर्मनाक अंक है, क्योंकि इसमें वह भी शामिल है। इस एजेंसी ने वोट शेयर के अनुमानों में भी 3% की बढ़ोतरी या कमी की भविष्यवाणी की है।
हालांकि, यह सिर्फ एग्जिट पोल का अनुमान है और जब वोटों की गिनती की जाएगी, तभी असल और आधिकारिक नतीजों का पता चल सकेगा।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार (5 फरवरी) को मतदान हुआ है, जिसमें 60.54% वोटिंग हुई है। मुस्लिम-बहुल सीटों में अन्य सीटों की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ है। वोटों की गिनती 8 फरवरी (शनिवार) को होगी।
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें और बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं। कांग्रेस 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से ही यहां पर खाता भी नहीं खोल पा रही है।












Click it and Unblock the Notifications