Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में लोकसभा की तरह वोटिंग हुई तो AAP,BJP और कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनावों के आठ महीने बाद ही विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में समीकरण काफी बदल चुका है। क्योंकि, तब आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस इंडिया ब्लॉक में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ी थी। लेकिन, इस बार दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए बीजेपी के साथ उनका सीधा नहीं, त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में तीन बातें स्पष्ट हैं। आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता में आने के लिए मैदान में है और पिछली दो बार से उसे दिल्ली के वोटरों को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। लेकिन, तथ्य यह है कि उसकी लोकप्रियता के ग्राफ में गिरावट का ट्रेंड दिख रहा है। वहीं भाजपा का जनाधार लगातार भारी उछाल के साथ बढ़ता गया है। कांग्रेस विधानसभा चुनावों में तो लगातार सिमटती चली गई है, लेकिन लोकसभा चुनावों ने उसे राजधानी की राजनीति में नई उम्मीदें भी दी हैं।

delhi chunav 2025

Delhi Chunav 2025: 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों का ट्रेंड

अगर 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से तुलना करें, तो आप को बड़ी जीत जरूर मिली, लेकिन उसकी लोकप्रियता में गिरावट शुरू हो चुकी थी। क्योंकि, तब उसे 55% वोट के साथ 67 सीटें मिली थीं। जबकि, बीजेपी को मात्र 32% वोट और 3 सीटें मिलीं थीं। कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी,लेकिन दहाई अंकों (10%) में अपना जनाधार जरूर बचाकर रखा था।

Delhi Chunav 2025: पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 52 विधानसभा सीटों पर मिली थी बढ़त,आप की गाड़ी 10 पर अटकी

पिछले साल लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक के तहत आप और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया था। आम आदमी पार्टी बड़ा भाई बनकर 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर लड़ी और कांग्रेस को 3 सीटें दीं। बीजेपी ने लगातार दूसरी बार भी सभी सातों सीटें तो जीत ही लीं, लेकिन अगर विधानसभाओं में बढ़त को देखें तो उसे दोनों ही विरोधी दलों की पूरी तरह से सफाया ही कर दिया।

2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 52 सीटों पर बढ़त हासिल हुई और उसे 54% वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी मात्र 10 विधानसभा सीटों पर ही बढ़त बना सकी और वोट शेयर के मामले में भी वह 19% पर ही अटक गई।

वहीं कांग्रेस भले ही 8 सीटों पर ही बढ़त हासिल करने में सफल रह सकी, लेकिन उसे आप से ज्यादा यानी 24% वोट हासिल हुए।

Delhi Chunav 2025:1,56,14,000 मतदाता बनाएंगे दिल्ली में अगली सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार (5 फरवरी,2025) को मतदान हुआ,जिसमें कुल 1,56,14,000 मतदाता थे। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। AAP, जिसने पिछले दो चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, इस बार भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है। इनमें से देर रात तक के आंकड़े के मुताबिक 60.44% मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

वहीं, BJP ने हाल ही में पेश केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग के लिए इनकम टैक्स में बहुत बड़ी राहत की घोषणा की है, जिससे उसे लाभ मिलने की उम्मीद है। मतदान के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+