एक दिन बाद आए Axis My India के Exit Poll में दिल्ली में इस पार्टी की लहर, जानिए कितनी सीटों से बना रही सरकार?
Delhi Exit Poll Result: दिल्ली विधानसभा 2025 के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के 24 घंटे बाद एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल (Axis My India exit poll) रिजल्ट घोषित किए हैं। इस एग्जिट पोल ने नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका देने वाले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को खुश कर देने वाला है।
बता दें 5 फरवरी को वोटिंग खत्म होने के बाद अधिकांश एजेंसियों के एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलने का अनुमान लगाया था! वहीं वोटिंग के एक दिन बाद एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने दिल्ली में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी कर दी है और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया है।

एक्सिस माई इंडिया के अनुसार भाजपा को दिल्ली चुनाव में 45-55 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को महज 15-25 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। इस एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 0-1 सीट मिलने की भविष्यवाणी की है।
दिल्ली में भाजपा का खत्म होगा वनवास!
अगर एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के नजीते 8 तारीख को आने वाले परिणाम के दिन सच होते हैं तो दिल्ली में भाजपा का 26 साल का वनवान खत्म होगा और दिल्ली में 1993 के चुनाव के बाद फिर भाजपा की सत्ता में वापसी होगी।
दिल्ली चुनाव में भाजपा और आप को कितने फीसदी मिल रहे वोट?
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल (Axis My India exit poll) में किस पार्टी को कितना प्रतिशत वोट मिल रहा है, इसको लेकर भी भविष्यवाणी की गई है। भाजपा को 48 फीसदी वोट मिल रहा है वहीं आप को उससे कम 42 फीसदी वोट शेयर मिलने की अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस को 7 फीसदी और अन्य अन्य को महज 3 फीसदी वोट मिलता दिखाया गया है।
दिल्ली चुनाव का रिजल्ट कब आएगा?
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ। ECI के वोटर टर्नआउट एप्लिकेशन के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में 60.54% मतदान दर्ज किया गया।। जो 2020 चुनाव के वोटिंग प्रतिशत से अधिक है। हालांकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी या बीजेपी किसकी सरकार बन रही है, इसको सही पता तो 8 फरवरी को वोटों को गिनती के बाद चलेगा।
Post 14 of 15
Delhi - Exit Poll - Overall Seat Share (70 Seats) & Vote Share (%)#DelhiElection2025 #Election2025 #ExitPolls pic.twitter.com/oln254O9D7
— Axis My India (@AxisMyIndia) February 6, 2025
5 फरवरी को वोटिंंग के बाद इन एजेंसियों ने जारी किए एग्जिट पोल परिणाम नीचे देखें
वी-प्रीसाइड एग्जिट पोल परिणाम (WEE Preside)
BJP- 18-23
AAP 46-52
CONGRESS- 0-1
चाणक्य एग्जिट पोल परिणाम
भाजपा- 39-44
आप- 25-28
कांग्रेस 2-3
मैट्रिक्स एग्जिट पोल (Matrize)
BJP- 35-40
AAP 32-37
CONGRESS 0-1
जेवीसी एग्ज्जिट पोल (JVC)
BJP- 39-45
AAP- 22-31
CONGRESS- 0-2
पी मार्क एग्जिट पोल (P-Marq)
BJP- 39-49
AAP- 21-31
CONGRESS 0-1
People's Insight एग्जिट पोल
BJP- 40-44
AAP- 25-29
CONGRESS- 0-1
पिपुल्स प्लस (Peoples Pulse)
BJP- 51-60
AA- 10-19
CONGRES- 0 पोल
डायरी एग्जिट पोल (Poll Diary)
BJP- 42-50
AAP- 18-25
CONGRESS- 0-2
माइन्ड ब्रिंक एग्जिट पोल (Mind Brink)
BJP-21-25
AAP-44-49
CONGRESS- 0-1












Click it and Unblock the Notifications