केजरीवाल की AAP को कम आंका जा रहा, Exit poll नतीजों के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिया बड़ा बयान

Delhi Election Exit Poll:दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन्‍न हो चुके है। मतदान के बाद एग्जिट पोल भी जारी हो चुके हैं। कई एग्जिट पोल में दिल्‍ली में भाजपा की आंधी में आम आदमी पार्टी की झाड़ू का सफाया होने की भविष्‍यवाणी की गई है।

वहीं अगर एग्जिट पोल की भविष्‍यवाणी सच होती है तो दिल्‍ली चुनाव में देश की सबसे बड़ी राष्‍ट्रीय पार्टी कांग्रेस को इस बार भी जबरदस्‍त हार मिलने वाली है।

Delhi Election Exit Poll

हालांकि दिल्‍ली चुनाव में किस पार्टी की जीत होगी इसका पता 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा लेकिन परिणाम आने से पहले कांग्रेस उम्‍मीदार संदीप दीक्षित का ऐसा बयान आया है, जिससे लग रहा है कि असली चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस ने दिल्‍ली में अपनी हार स्‍वी‍कार कर ली है! इतना ही नहीं उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा बयान दे डाला है।

संदीप दीक्षित ने किसके खिलाफ लड़ा है चुनाव?

बता दें दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित नई दिल्‍ली सीट से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भाजपा उम्‍मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा से ज्‍यादा आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर संदीप दीक्षित ने जमकर हमले किए। वहीं अब वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के बाद उनके तेवर बदले हुए नजर आए।

"एग्जिट पोल में AAP को कम आंका गया"

एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा "अगर आप एग्जिट पोल की माने तो ठीक है भाजपा की सरकार बन रही है, लेकिन मेरी ये फीलिंग है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को ज्‍यादा कमजोर आंक रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि चुनाव परिणाम में उनकी स्थिति इतनी खराब रहेगी। अगर जिस तरह का ये ट्रेंड बताया जा रहा है।"

संदीप दीक्षित ने कांग्रेस की जीत को लेकर क्‍या कहा ?

संदीप दीक्षित ने कहा "मुझे एग्जिट पोल परिणाम को देखकर जो निराशा हुई है लेकिन मुझे लग रहा था कि कांग्रेस को दिल्‍ली में 17 से 18 प्रतिशत वोट आराम से मिल रहे थे, जो लोगों में रुझाान था। क्‍या वो वोट हम नहीं ले पाए, या उसको लेने में कांग्रेस की कमजोरी रह गई ये हमें देखना चाहिए।"

हरियाणा एग्जिट पोल का किया जिक्र

एग्जिट पोल हमेशा आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को कम करके दिखाता है? इस सवाल का जवाब देते हुए संदीप दीक्षित ने कहा वो ठीक है कि एग्जिट पोल कभी सही होते हैं कभी और कभी गलत हो जाते हैं। जैसा की हमने हरियाणा में देखा। पोल कई जगहों पर सही भी हो जाते हैं और कई जगहों पर गलत भी हो जाते हैं।

8 फरवरी को पता चल जाएगा

संदीप दीक्षित ने अंत में कहा अगर आप केवल एग्जिट पोल लें तो मुझे नहीं लगता है कि जितनी असली तस्‍वीर दिखाई जा रही है, ऐसा होगा। वोट का प्रतिशत अच्‍छा नहीं रहा है। हालांकि ये सब चुनाव परिणाम आने के बाद ही सब कुछ साफ होगा। 8 फरवरी को पता चल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+