दिल्ली चुनाव रिजल्ट से पहले AAP का BJP पर बड़ा आरोप, 15 करोड़ किए ऑफर, 7 विधायकों को किया फोन
Delhi election results 2025: दिल्ली विधानसभा 2025 के 5 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका है, 8 फरवरी को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम चुनाव आयोग घाेषित करेगा। हालांकि चुनाव परिणाम के पहले जो एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उसने आम आदमी पार्टी की नींदे उड़ा दी है।
ज्यादातार एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान और भाजपा को बड़ी बढ़त होने की भविष्यवाणी कर दी है। एग्जिट पोल के अनुमान अगर सच हो जाते हैं तो आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा। एग्जिट पोल के अनुमान के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा पेर आप के विधायकों को खरीदने का ऑफर देने का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद चुनाव परिणाम आने से पहले गुरुवार को एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि "सात विधायकों (आप के) को कुछ बीजेपी तत्वों से फोन आए हैं, जिन्होंने उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई है।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा हमने विधायकों से कहा है कि वे ऐसे ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करें और इसकी शिकायत करें। अगर कोई उनसे मिले तो गुप्त कैमरे से उसका वीडियो बनाएं।
संजय सिंह ने कहा बीजेपी ने वोटों की गिनती से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली में भी बीजेपी ने पार्टियों को तोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है।
#WATCH | Delhi: AAP MP Sanjay Singh says, "Seven MLAs (of AAP) have received phone calls from some BJP elements, who have offered to give them Rs 15 crore to leave the Aam Aadmi Party and join the BJP... We have told the MLAs to record such audio calls and complain about it. If… pic.twitter.com/YbYhfu7rEC
— ANI (@ANI) February 6, 2025












Click it and Unblock the Notifications